नींद की गोली खाने से क्या होगा?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:17

नींद की दवाई के सेवन से ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बना रहता है. नींद की दवाईयों के सेवन से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज, सुस्ती, याददाशत कमजोर, पेट दर्द, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है.

नींद की दवा लेने के साइड इफेक्ट :-

-लंबे समय तक नींद की गोलियां लेने से शरीर पर नियंत्रण कई बार अचानक खो जाता है। ऐसे लोगों को लगातार नींद आने जैसा अहसास होता रहता है। -गला सूखना, गैस बनना, सिर में दर्द रहना, सीने में जलन होना, यादाश्त पर कम या ज्यादा असर होना, पेट में दर्द या मरोड़ होना, शरीर के किसी हिस्से में कंपन्न होना और उस पर नियंत्रण ना कर पाना।

आइए जानते हैं नींद की गोली खाने के साइड इफेक्ट -

1. अगर आप नींद की गोली हमेशा इस्तेमाल करते हैं तो इसका असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है. इसकी वजह से भूख अनियमित हो सकती है, कुछ लोगों में कब्ज और गैस की समस्या होने लगती है.

2. नींद की गोली खाने की आदत से इंसान की बॉडी क्लाक गड़बड़ हो जाती है. बॉडी क्लाक गड़बड़ होने की वजह से इंसान को कई बार दिन में भी नींद आने लगती है.

3. हाथ-पैर में जलन और कंपन की परेशानी भी नींद की गोली खाने से हो सकती है. कुछ लोगों के तलुओं में जलन की परेशानी देखने को मिलती है.

4. लगातार कई महीनों तक नींद की गोली खाने से दिमाग पर भी असर पड़ता है. कुछ लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है. मेमोरी कमजोर होने की वजह से एक उम्र के बाद अल्जाइमर जैसी बीमारी की संभावना बढ़ जाती है.

5. कई वर्षों तक नींद की गोली का सेवन गैस का मरीज भी लोगों को बनाती है. पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या भी नींद की गोली की वजह से हो सकती है.

6. लगातार नींद की गोली या स्लिपिंग पिल्स का सेवन हाथों में जलन और कंपन की परेशानी देती है. यह समस्या पैरों में भी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info